How to be healthy

अगर आप खाने मेंं फल और सब्जियाँ खाएं तो उससे आपको काफी ऊर्जा (शक्ति) प्राप्त होगी और ऐसे में आपका शरीर भी फिट रहेगा क्योंकि फल और सब्जियाँ बिल्कुल शुद्घ माने जाते हैं और इसमें कोई चिकनाई भी नहीं पाई  जाती।

व्यायाम करने से भी आप अपने शरीर को फिट रख सकते हैं। अगर आप रोजाना एक घंटा व्यायाम करते हैं तो आपका शरीर फिट ही नहीं बल्कि आपका मन भी काफी आनंदित होगा क्योंकि जब आप व्यायाम करते हैं तो जितने भी आप के शरीर के अंदर विषैले तत्व होते हैं वे पसीने द्वारा बाहर निकल जाते हैं।

अगर आप अपने आप को फिट रखना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले यह जानना होगा कि फिटनेस का मूल अर्थ क्या होता है। अगर आप इसका मूल अर्थ जान लेते हैं तभी आप अपने आप को फिट रखने में कामयाब हो सकते हैं। इसके लिए आपको फिटनेस संबंधी पुस्तक, पत्रिकाएं पढनी  चाहिए।

इसके लिए आपको एक सही प्रशिक्षक की आवश्यकता होगी क्योंकि प्रशिक्षक के बिना आप शरीर के आकार को सही नहीं बना पाएंगे और इसके लिए आपको अपने प्रशिक्षक पर निर्भर रहना होगा। वही आपको फिट रहने के सही तरीके बताएंगे।

आखिरी और सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि अगर आप फिट रहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने आप पर विश्वास होना चाहिए कि मैं फिट हूँ। आप अच्छे तभी दिखेंगे जब आप दिमागी तौर पर स्वस्थ रहेंगे। इसके लिए आपको इन सारी बातों को ध्यान में रखना होगा तभी आप अपने शरीर को स्वस्थ या फिट रखने में कामयाब हो सकते है।
-Sifu Sonu Kumar Giri